हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के निधन पर आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के बड़े बेटे ने दिवंगत मरजा-ए-तक़लीद के कार्यालय में पहुंचकर उनका ताज़ियती संदेश उनके परिजनों तक पहुंचाया।
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी ने अपने संदेश में आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के निधन को हौज़ात-ए-इल्मिया के लिए एक बड़ा नुकसान बताते हुए इस महान मरजा-ए-तक़लीद के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने बारगाह-ए-इलाही में दुआ की कि अल्लाह तआला दिवंगत को अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पड़ोस में महशूर फरमाए और उनके बेटों तथा सभी परिजनों को सब्र-ए-जमील और महान अज्र प्रदान करे।
आपकी टिप्पणी